पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 25.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 32.8 डिग्री तथा गया का 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath