बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस बरकरार है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और पूर्णिया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और भागलपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 34़ 8 डिग्री और गया का 36़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493