पटना, 22 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार सुबह तेज धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 28 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सर्वाधिक है जबकि रविवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस गया का 44.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath