पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा उमस भरी गर्मी है। सुबह से ही धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाने तथा एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.8 डिग्री तथा गया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.1 डिग्री, भागलपुर का 35.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 10.20 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 1.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath