बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ तथा लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं।

पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ तथा लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान, राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस क्रम में राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री, गया का 25.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493