पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने मंगलवार को बताया, “पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा।”
केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 28.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, भागलपुर का 32.2 डिग्री और पूर्णिया का 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath