पटना, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस बढ़ी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath