बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आनेवाले 24 घंटे के दौरान बिहार के उत्तर एवं पूर्वी हिस्से में बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया, “तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण बिहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल नजर आएंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी।”

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, भागलपुर का 26.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 44.7 डिग्री और भागलपुर का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493