पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली हुई है। इस बीच, उमस भरी गर्मी जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 27़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 7.70 मिलीमीटर और पूर्णिया में 2.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath