बिहार में एएसपी को गोली मारी

सासाराम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) मोहम्मद सुहैल को रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है।

पुलिस के अनुसार, सुहैल पर उस समय हमला किया गया, जब वह रात लगभग साढ़े दस बजे डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन के समीप मोहन बिगहा (महादेवा गांव) के नजदीक एक होटल के सामने पहुंचे थे।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सोमवार को बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें वाराणसी भेज दिया गया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि आठ अक्टूबर को पटना के फुलवारी शरीफ के एएसपी राकेश कुमार और उनके अंगरक्षक सुरेश कुमार को भी अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493