बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच 49 सीटों के लिए मतदान जारी

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सोमवार को 49 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदाता कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

पहले चरण में राज्य के 10 जिलों समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई के कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रथम चरण में 1.35 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 13,212 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पहले चरण में 54 महिला समेत 583 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह सात बजे से तीन बजे और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतगणना आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493