बिहार में कनकनी बढ़ी

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दिन चढ़ने पर धूप निकलने तथा अगले एक-दो दिनों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम साफ रहने तथा न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम होगा।”

पटना और भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, गया का 8.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गया का 25 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493