बिहार में कनकनी से राहत नहीं, पारा लुढ़केगा

पटना, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में पछुआ हवा चलने और कोहरे के कारण कनकनी बढ़ी है। इस दौरान गुरुवार को गया का न्यूनतम तपमान लुढककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “अभी अगले दो दिनों तक सुबह में घना कोहरा रहेगा। दिन का पारा चढ़ता-उतरता रहेगा, परंतु रात का पारा सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। दिन चढ़ने के बाद कुछ क्षेत्रों में धूप निकलने की संभावना है।”

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, भागलपुर का 11.5 डिग्री तथा पूणिर्या का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, भागलपुर का 19.6 डिग्री और गया का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इधर, ठंड के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलों में मुख्य रूप से गरीबों के रहने वाले स्थानों, धर्मशाला, अस्पताल, रेल एवं बस पड़ाव पर अलाव जलाने के लिए 28 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493