बिहार में किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

बांका, 19 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में गुरुवार को 16 साल की एक किशोरी का शव बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पीपराडीह हाल्ट के नजदीक रेलवे पटरी के किनारे एक गड्ढे से 16 वर्षीया एक लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने नाबालिग के साथ किसी अन्य स्थान पर दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर उसके शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान रजौन थाना के उपरामा गांव के निवासी के रूप में की गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493