बिहार में कैशवैन पर गोलीबारी, 2 की मौत

बिहारशरीफ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कैशवैन पर गोलीबारी की, जिसमें गार्ड सहित दो लोगों की मौत हो गई। अपराधी गार्ड की राइफल भी लूट ले गए।

पुलिस के अनुसार, राइटर सेफगॉर्ड निजी कंपनी के गार्ड सहित दो लोग एक कूरियर कंपनी से पैसे लेने सोहसराय गए थे, इसी दौरान ममता पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने कैशवैन पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में कैशवैन पर सवार दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि मृतकों की पहचान गार्ड वृजनंदन प्रसाद सिंह और कंपनी के कैशियर रंजीत कुमार वर्मा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में लुटेरे गार्ड की राइफल भी लूट ले गए, जिसे बाद में घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक खेत से बरामद कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493