बिहार में कोहरा छाया, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकल गई। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और दिन चढ़ते ही धूप निकल आएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो-तीनों के अंदर बिहार के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, भागलपुर का 6.2 डिग्री और पूर्णिया का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493