पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बनी हुई है।
गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बनी रहेगी।
बिहार के पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath