पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.8 डिग्री, गया का 23.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई।
dharmpath.com dharmpath