बिहार में खिली धूप

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है और खिली हुई धूप निकली। इस बीच सोमवार को हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना से इंकार किया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.8 डिग्री, गया का 19.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 5.20 मिलीमीटर तथा गया में 3.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493