बिहार में खिली धूप

पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है तथा खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.2 डिग्री, गया का 32 डिग्री तथा पूर्णिया का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493