बिहार में खिली धूप

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्धि होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. के. सेन ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के ऊपर बना चक्रवात सोमवार शाम समाप्त हो गया है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी की तपिश बढ़नी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी के अलावा मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25 डिग्री, गया का 26.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493