पटना, 1 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में भी आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी के मुताबिक, “शनिवार तक राज्य में आसमान साफ रहेगा तथा तेज धूप निकलेगी। इस समय आंधी व बारिश की संभावना नहीं है।”
केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 24.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath