बिहार में खिली धूप

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह खिली हुई धूप निकली, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

बिहार के अन्य शहरों- गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, भागलपुर का 9.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13.6 डिग्री, गया का 22.5 डिग्री और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493