बिहार में गर्मी बढ़ी, पारा 40 डिग्री के पार

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया का 21.8 डिग्री और भागलपुर का 25 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। हालांकि विभाग ने चार दिनों के बाद तापमान में कमी आने के आसार जताए हैं।

शुक्रवार को पटना का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493