बिहार में गर्म सुबह

पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, शनिवार को पटना का अधिकतम तापामन 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री, पूर्णिया का 20.2 डिग्री तथा भागलपुर का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, भागलपुर का 36.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493