बिहार में गर्म सुबह

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह तेज धूप रही। पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में लू चलने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गया में 43.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वर्ष 2010 में अप्रैल में पटना का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493