पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में वृद्धि की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापामन 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री, पूर्णिया का 18.6 डिग्री तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, गया का 35.3 डिग्री, भागलपुर का 35 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath