पटना, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह धुंध रही, हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकल गई।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 26 दिसम्बर से मौसम में बदलाव हो सकता है तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, गया का 11.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री, पूर्णिया का 24.8 डिग्री तथा भागलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath