पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल घिरे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने तथा कुछ इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27़ 4 डिग्री, गया का 25 डिग्री तथा पूर्णिया का 25़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, गया का 41़ 7 डिग्री तथा पूर्णिया का 37़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath