पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही धूप निकली है तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई।
पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही धूप निकली है तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, भागलपुर का 18.1 डिग्री, गया का 15़6 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, गया का 33.5 डिग्री, भागलपुर का 31.5 डिग्री और पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath