बिहार में चावल मिल मालिक के अगवा बेटे की हत्या, 2 गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के चावल मिल मालिक निरंजन साहु के अगवा 15 वर्षीय बेटे ऋतिक राज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को उसका शव जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ऋतिक का गत रविवार को अपहरण हुआ था तथा अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

नालंदा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अगवा छात्र ऋतिक का शव पुलिस ने जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के एक पंचायत भवन की छत से बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में संलिप्त तीन लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, ऋतिक का शव एकंगरसराय पहुंचने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने सड़क जामकर सरकार और पुलिस के विरोध में नारे लगाए। हालांकि बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों के समझाने के बाद लोग शांत हो गए।

उल्लेखनीय है कि इस्लामपुर रोड के रहने वाले चावल मिल मालिक निरंजन साहु का 15 वर्षीय बेटा ऋतिक राज रविवार को शाम छह बजे घर से क्रिकेट खेलने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। ऋतिक के पिता ने एकंगरसराय थाना में सोमवार को पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने ऋतिक के मोबाइल से ही उसके परिजन को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493