बिहार में चिलचिलाती धूप, चढ़ा पारा

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे पटना के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। भागलपुर और पूर्णिया जिले के आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार को अधिकतम पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने गर्मी के मद्देनजर सोमवार से सभी निजी और सरकारी स्कूलों को सुबह 6.45 से 11.45 तक ही संचालित करने के आदेश दिए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493