बिहार में चिलचिलाती धूप, पारा चढ़ा

पटना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों में शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री तथा गया में न्यूनतम तापमान 23़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय मौसम का सबसे अधिक तापमान है।

इसके अलावा पूर्णिया में शुक्रवार को अधिकतम तापामन 39़ 8 डिग्री और गया में अधिकतम तापमान 41़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493