बिहार में चिलचिलाती धूप

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। धूप चटख रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के अनुसार, राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री तथा गया में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री, पूर्णिया में 36 डिग्री और गया में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493