बिहार में चीनी मील का बॉयलर फटा, 3 की मौत

गोपालगंज, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक चीनी (सुगर) मील का बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सासामूसा शुगर मील में बुधवार रात लगभग 11.30 बजे बॉयलर अत्यधिक गर्म होने की वजह से फट गया। इस दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हा गई है जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है, “बॉयलर में ओवर हीटिंग के कारण ब्लास्ट हुआ।”

सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना भेजा गया है।

मील में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493