बिहार में छाई बदली, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

केन्द्र के अनुसार, गया और भागलपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि गया का 25.1 डिग्री, भागलपुर का 23.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493