बिहार में छाई बदली

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, भागलपुर का 14.6 डिग्री, गया का 15.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपान रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री, भागलपुर का 29.2 डिग्री तथा गया का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493