बिहार में छाए बादल

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को एकबार फिर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना के अतिरिक्त गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 20.4 डिग्री और पूर्णिया का 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.8 डिग्री, गया का 19.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493