पटना, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह खिली हुई धूप निकली है। इस बीच तापमान में गिरावट जारी है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान में और गिरावट आएगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, भागलपुर का 16.4 डिग्री तथा गया का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री, गया का 28.7 डिग्री, भागलपुर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath