पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath