बिहार में जद (यू) सांसद के घर चोरी (लीड-1)

पटना, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गर्दनीबाग थानाक्षेत्र में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी के घर में चोरी हो गई है। चोर करीब तीन लाख रुपये नकद और आभूषण चुरा ले गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अलीनगर मोहल्ला स्थित सांसद बलियावी के घर मंगलवार रात चोरी हुई। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और कीमती सामान ले गए। इस दौरान चोरों ने घर के सभी सामानों को तलाशा और सामान बिखेर दिए।

गर्दनीबाग के थाना प्रभारी बी़.के. सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि सांसद के घर में रात को कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस चोरी की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।

इधर, सांसद के परिजन घटना की सूचना देने के बाद पुलिस के देर से पहुंचने के कारण नाराज हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493