बिहार में झुलसाने वाली धूप, उमस बरकरार

पटना, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही झुलसाने वाली धूप रही। उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, पूर्णिया में 26 डिग्री और गया में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, गया में 35.7 डिग्री और पूर्णिया में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493