बिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत

समस्तीपुर, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सभी महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बछवाड़ा के घमटिया से गंगा स्नान कर कई महिलाएं ऑटो से अपने गांव लौट रही थी तभी चौसीमा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में सभी लोग विशंभरपुर एलौत गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में प्यरिया देवी (70), टुनटुन देवी (40) व रंजू देवी (33) शामिल हैं।

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493