बिहार में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत

किशनगंज, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऑटो और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327 पर लोहागाड़ा के समीप ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

बहादुरगंज के थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने यहां आईएएनएस को बताया कि एक ऑटो बहादुरगंज से यात्री को लेकर लोहागाड़ा जा रही थी, तभी लोहागाड़ा के कुछ ही पहले सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कोचाधामन निवासी मोती साह, पूर्णिया के रौटा निवासी सुरेंद्र महतो व महादेव चौहान तथा ऑटो रिक्शा चालक गणेश चौहान के रूप में की गई है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493