बिहार में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत

खगड़िया, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

महेशखूंट की थाना प्रभारी किरण कुमारी ने बताया कि तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुफस्सिल थाना के मथारा दियारा से वीरपुर जा रहे थे और तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गौछारी गांव के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (18), संध्या कुमारी (10) तथा हरेराम कुमार (11) के रूप में की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493