बिहार में ट्रक और वैन की टक्कर, 3 की मौत

दरभंगा, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में एक अनियंत्रित पिकअप वैन के टक्कर मार देने की घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

दरभंगा सदर थाना के प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-57 पर काकरघट्टी गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप वैन में आगे बैठे सभी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद शोएब (25), महेश भगत (30) और सकरा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद छोटू (26) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की खबर दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493