बिहार में ट्रक चालक और खलासी की पीटकर हत्या

मोतिहारी, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बीच सड़क पर अपराधियों ने एक ट्रक चालक (ड्राइवर) और खलासी (सह चालक) को ट्रक से बाहर निकालकर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, केसरिया थाना के पनसलवा क्षेत्र के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया था, इस कारण ट्रक वहीं रुक गया। इस दौरान वहां कुछ अपराधी पहुंचे और ड्राइवर व खलासी को ट्रक से नीचे उतारकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

केसरिया के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दीपक ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मौत का कारण अधिक पिटाई की आंशका है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान पटना जिले के मनेर निवासी मोहन राय और नागेंद्र राय के रूप में की गई है।

इधर, चकिया के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी केसरिया थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अनुसंधान कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है।

इधर, ट्रक के मालिक ने पुलिस को बताया कि ट्रक में 20 हजार रुपये भी थे, जो घटना के बाद से गायब हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493