बिहार में ट्रक ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, 5 की मौत

मुजफ्फरपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचले जाने से चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, अकुराहां इलाके में पुलिस दल वाहनों की जांच में जुटा था। पुलिस दल एक कार की तलाशी ले रहा था कि तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी और वहां खड़े पुलिस के जवानों को रौंद दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटनास्थल पर ही चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद और पानापुर ओपी प्रभारी ध्रुवनाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक और सह चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धर्मेद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार समेत कई उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493