बिहार में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

मुजफ्फरपुर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल पर सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब पिता अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी मुरारी सिंह अपनी बाइक से बेटी नैन्सी को आऱ पी़ एस़ स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान भिखनपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता और पुत्री मोटरसाइकिल से गिर गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर दी। नैन्सी आऱ पी़ एस़ स्कूल की छात्रा थी।

अहियापुर के थाना प्रभारी मणिलाल सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493