बिहार में ट्रक पलटने से 4 की मौत

गया, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए।

बाराचट्टी के थाना प्रभारी चन्द्रभानु ने बताया कि मजदूरों को लेकर एक ट्रक झारखंड की ओर जा रही थी तभी अरैया पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493